-
पिछले करीब 25 सालों से बिहार की राजनीति लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के इर्द-गिर्द की घूमती रही है। राजद (RJD) प्रमुख फिलहाल चारा घोटाला मामले में जेल में हैं और उनकी पार्टी की कमान छोटे बेटे तोजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) संभाल रहे हैं। बड़े बेटे तोज प्रताप यादव (Tejpratap Yadav) अपने भाई के साथ लगे हुए हैं। लालू प्रसाद यादव के दो बेटों के आलावा सात बेटियां भी हैं जिनका चर्चा कम ही होती है। आइए जानते हैं इन सभी के नाम औऱ देखें किनसे हुई है इनकी शादी (Photos: Social Media):
-
लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी का नाम मीसा भारती है। मीसा ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश कुमार से शादी की है। शैलेश खुद की कम्पनी चलाते हैं। 1999 में मीसा और शैलेश की शादी हुई थी। दोनों की दो बेटियां और एक बेटा है।
-
लालू यादव की दूसरी बेटी का नाम रोहिणी देवी है जो पति औऱ परिवार के साथ सिंगापुर में सेटल हैं। रोहिणी की शादी साल 2002 में बिहार के औरंगाबाद में राव रणविजय सिंह के बेटे राव समरेश सिंह से हुई थी। राव समरेश सिंह कम्प्यूटर इंजीनियर हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं।
-
लालू यादव की तीसरी बेटी चंदा यादव हैं। उनकी शादी साल 2006 में विक्रम सिंह से हुई। विक्रम इंडियन एयरलाइन्स में पायलट हैं।
-
लालू प्रसाद की चौथी बेटी रागिनी यादव हैं जिनकी शादी साल 2012 में राहुल यादव से हुई। राहुल यादव सपा नेता जितेंद्र यादव के बेटे हैं। राहुल ने स्विट्जरलैंड से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। फिलहाल वह समाजवादी पार्टी में हैं औऱ राजनीति कर रहे हैं।
-
लालू यादव की पांचवी बेटी का नाम है हेमा यादव। हेमा की शादी दिल्ली के एक राजनीतिक परिवार में विनीत यादव से हुई है। विनीत यादव भी पॉलिटीशियन हैं।
-
लालू की छठी बेटी का नाम धुन्नु उर्फ अनुष्का राव है। अनुष्का की शादी हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीवी राव से हुई है। चिरंजीवी NSUI के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चिरंजीवी फिलहाल सक्रीय राजनीति में हैं।
-
लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी का नाम राज लक्ष्मी है। राज लक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप सिंह यादव से हुई है। तेज प्रताप भी सक्रीय राजनीति में हैं। वह मैनपुरी से सांसद भी रह चुके हैं। <a href="jansatta.com/photos/news-gallery/school-dropout-to-mbbs-a-look-at-the-educational-qualifications-of-lalu-prasads-family/1481414/">बेटे नौवीं-दसवीं पास तो बेटियां डॉक्टर-इंजीनियर, जानिए कितना पढ़े लिखे हैं लालू यादव के बच्चे</a>
